Let’s travel together.

एमपी में आज गरजेगा मोहन यादव का बुलडोजर, महाकाल मंदिर के पास तोड़े जाएंगे 257 घर

0 64

उज्जैन। पुलिस फोर्स तैनात मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार का बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी है। शनिवार को बुलडोजर का एक बड़ा दस्ता उज्जैन के महाकाल कॉरीडोर के पहुंचा। यहां प्रशासन ने महाकाल कॉरीडोर के पास 257 घरों को चिन्हित किया है।शनिवार को इन चिन्हित घरों को गिराने की तैयारी चल रही थी। प्रशासन का बड़ा दस्ता उज्जैन महाकाल कॉरीडोर के पास पहुंचा है। इस दौरान वहां भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

लोग खुद ही तोड़ने लगे घर

शनिवार को उज्जैन प्रशासन का एक बड़ा दस्ता बुलडोजर कार्रवाई के लिए महाकाल कॉरीडोर इलाके में पहुंचा। यहां अतिक्रमण कर बनाए गए घरों को पहले से चिन्हित कर दिया गया था। प्रशासन ने जिन घरों पर क्रॉस का निशान लगाया था, लोग उसे खुद से तोड़कर अपने काम का सामान निकाल रहे थे। इस दौरान कई घरों को खुद से तोड़ने के विजुअल भी सामने आए हैं।

एक साथ पहुंचे कई बुलोडजर

उज्जैन महाकाल कॉरीडोर में करीब 257 घरों पर लाल निशान लगाया गया है। इस लाल निशान का मतलब है कि इन सभी घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लोगों के विरोध की भी संभावना दिख रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन 10 से ज्यादा बुलडोजर का काफिला लेकर मौके पर पहुंचा है। इस दौरान उज्जैन प्रशासन के साथ पुलिस भी मौजूद है। भारी पुलिस फोर्स को देखकर इलाके में हलचल सी मची हुई है।

पिछले कई सालों से उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास रह रहे लोगों के घरों पर जब बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई तो वो मायूस हो गए। अपना आशियाना उजड़ने का दर्द इलाके से सामने आए विजुअल में साफ देखा जा सकता है। लोगों के चेहरों पर मायूसी के साथ दुख और दर्द भी है। ऐसे में ये आंखें सवाल पूछ रही हैं कि उनका आशियाना उजड़ने के बाद वो अपने बाल-बच्चों को लेकर कहां जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811