मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली कई पंचायतो में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत ग्राम पंचायत मुड़िया खेड़ा और ग्राम में कचनारिया जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। कचनारिया में गुरुवार का शिविर का आयोजन हुआ। वही मुड़िया खेड़ा में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को पंचायत शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन भरवाकर उन्हें हितलाभ का वितरण किया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों के आवेदनो का निराकरण उसी दिन किया जा रहा है।इसमें कुल 45 हितग्राही मूलक योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ा जाएगा और लक्ष्य आधारित योजनाएं शुरू की जाएंगी। साथ ही आमजन से जुड़ी 63 शासकीय सेवाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा दिव्यांग छात्रवृत्ति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, 6 वर्ष से अधिक आयु के बहुविकलांग और मानसिक रूप से अविकसित नि:शक्तजन के लिए सहायता अनुदान योजना, नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मध्यप्रदेश नि:शक्त छात्र/छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा में दी जाने वाली फीस, निर्वाह भत्ता, परिवहन भत्ता योजना, शत-प्रतिशत श्रवण एवं दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए आवास सहायता योजना शामिल हैं। शिविर में ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, सहित विभागीय अधिकारी को ग्रामीण उपस्थित रहे।