Let’s travel together.

दिसम्बर जाने को है पर बक्सवाहा में नहीं जले अलाव, ठंड से ठिठुर रहे लोग

0 37

अभिषेक असाटी  बक्सवाहा

इन दिनों ठंड जोरो पर है इससे बचाव के लिए लोग विभिन्न जतन कर रहे हैं रोज की अपेक्षा शुक्रवार,शनिवार की दरम्यानी रात हुई बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है सुबह से ही सर्द हवाएं चलने से धूप का असर न के बराबर रहा इससे लोग दिन में भी ठंड से कांपते रहे लेकिन शाम होते ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई इससे रात में बहुत जरूरी कार्य होने पर ही लोग घर से बाहर निकले फिर भी प्रशासन की उदासीनता नजर आई, क्योंकि नगर में सार्वजनिक स्थलों पर अभी भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है

नगर परिषद बक्सवाहा में अभी तक प्रमुख चौराहो पर अलाव नहीं जलाए गए इसके चलते राहगीरों व गरीबों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सुबह और रात की कड़ाके की गलन भरी ठंड से निजात पाने के लिए लोगों को स्वयं अलाव की व्यवस्था करनी पड़ रही है समर्थ लोग तो खरीदकर लकड़ी आदि जला लेते हैं , लेकिन सबसे अधिक दिक्कत तो गरीबों की है जिनके पास न पहनने को पर्याप्त गर्म कपड़े हैं और न ही ठंड से बचने के पर्याप्त साधन ऐसे में कड़ाके की ठंड में रात बिताना उनके लिए दूभर हो गया है नगर परिषद बक्सवाहा द्वारा अभी तक नगर में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है

ठिठुरते है लोग

ठंड के मौसम में बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में बाहर के यात्री ठिठरते रहते है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजो के साथ आए लोगों को रहने की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें ऐसी ठंड में अस्पताल परिसर में ही खुले आसमान के नीचे रात गुजारना पड़ती है जैसे की नगर के सार्वजनिक स्थानों में बस स्टैंड टीन शेड, अस्पताल तिराहा, पाटकर तिराहा, बड़ा बाजार छोटा बाजार, राम नारायण मंदिर, इन स्थानों पर लकड़ी की व्यवस्था नहीं होने से अलाव नहीं जल रहे हैं

इनका कहना है
सार्वजनिक स्थानों पर अलाव डाल दिए गए हैं और यदि कहीं नगर में ऐसा सार्वजनिक स्थान रह गया हो जहां पर लोग इकट्ठे होते हो वहां पर मैं पता करके अलाव व्यवस्था जल्द ही करवा देती हूं

नेहा शर्मा सीएमओ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811