Let’s travel together.

चोरों के हौसले हुए बुलंद, दिन में भी चोरी को अंजाम देने में लगे चोर

0 303

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। चोरों के कितने हौसले बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं। ऐसा ही मामला शुक्रवार को दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा के जमुनिया रोड पर देखने को मिला है। दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जमुनिया रोड पर बने अपने टीन सेट के पास रखकर अपने खेत में दो मजदूरों के साथ पानी का पाइप लगवाने लगे। उसी समय जमुनिया की तरफ से आ रहे बाइक सवारों ने गिरजेश नायक की बाइक चोरी कर भाग रहे थे। भागते समय बस से टकरा गए और बाइक छोड़कर भाग गए।
दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक ने बताया कि चोर मोटरसाइकिल चुराकर जमुनिया के कच्चे रोड से होते हुए साईं मंदिर के सामने हाईवे पर अचानक आ गए। उसी समय भोपाल की तरफ से आ रही बस से चोरी कर ले जा रहे चोर बस से टकरा गए। चोरी की गई मोटरसाइकिल चोर रोड पर छोड़कर दूसरी मोटरसाइकिल पर बैठकर भोपाल की तरफ भाग गए। उसी समय दीवानगंज निवासी विक्रम मीना ,रोहित आदि लोगों ने चोर का सुखी सेवनिया के आगे तक पीछा किया। सुखी सेवनिया बाईपास पर बैठे कुछ लोगों ने जब चोर को पकड़ने की कोशिश की तो चोरों ने छुरी निकाल ली। जिससे लोग डर गए चोर छुरी लहराते हुए भोपाल तरफ भाग गए। जिस गाड़ी से चोर भागे हैं उस गाड़ी के पीछे जो नंबर डाले हैं वह आधे अधूरे डाले हैं।
बस से टकराने के कारण गाड़ी पूरी तरह छतीग्रस्त हो गई। हालांकि दीवानगंज चौकी पर किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811