मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड की कई पंचायतो में जन कल्याण शिविर का आयोजन अलग-अलग दिन किया जा रहा है। ताकि ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इसी योजना के तहत ग्राम पंचायत ग़ीदगढ़ में गुरुवार को जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तेज शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन भरवाकर उन्हें हितलाभ का वितरण किया जा रहा है। सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य आधारित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए 11 दिसम्बर से 26 जनवरी, 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर हितग्राही को लाभ पहुचाया जा रहा हैं । आज ग़ीदगढ़ पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर आयोजन के मौके पर गीदगढ़ पंचायत सरपंच लीला किशन अहिरवार ,सचिव हेमेंद्र तिवारी सहसचिव बृजेश मालवीय सहित विभागीय अधिकारी मौजूद लिए जिन्होंने सभी ग्रामीणों के आवेदन पत्र लिए है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।