मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
16 दिसंबर टीकमगढ़ से प्रारंभ हुई बुंदेलखंड सत्याग्रह पद यात्रा भोपाल विदिशा हाईवे से होते हुए दीवानगंज पहुंची।पदयात्रा रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा से होते हुए अंबाडी के मुख मार्ग गणेश मंदिर, अयोध्या धाम मंदिर, से होते हुए दीवानगंज सोसायटी , भवानी चौक दीवानगंज से होते हुए भोपाल विदिशा हाईवे फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से होते हुए भोपाल के लिए निकली। जहां पर ओबीसी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास पर अपना ज्ञापन सौंपेंगे।

पद यात्रा में ओबीसी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने हाथों में तकती लेकर नारे लगाते हुए आगामी जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए मंडल कमीशन लागू करना, किसानों और मजदूर वर्ग की समस्या को दूर करने जैसी विभिन्न मांगे लेकर मुख्यमंत्री निवास के लिए निकले हैं। संविधान में सामाजिक और शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े हुए समुदायों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़े वर्ग के अधिकारों को उजागर करना है। जनगणना में इन तीनों वर्गों की दशाओं के आकड़े एकत्रित किए जाने चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की जनगणना तो होती है किन्तु राष्ट्रीय जनगणना फार्मेट में अन्य पिछड़ा वर्ग का पृथक से कोड नम्बर नहीं होने के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग की जनगणना नहीं होती है।