Let’s travel together.

रायसेन के ब्लॉक में कांग्रेस की हुई बैठक, 16 दिसम्बर को करेंगे विधानसभा घेराव

0 174

रायसेन ।जिले के बेगमगंज ब्लॉक कांग्रेस नगर एवं ग्रामीण सहित सुल्तानगंज की बैठक का आयोजन क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल के निवास पर आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस प्रभारी शेलेन्द्र पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल शामिल हुए। जिनका ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हार माला पहनाकर स्वागत किया।
जहां पर जिला प्रभारी शेलेन्द्र पटेल ने कहा कि 16 तारीख को भोपाल में विधानसभा का घेराव करेंगे। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की नाकामी और जो जनता से किए गए बादे पूरे नहीं होने को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को 1 साल पूरा हो गया है bjp सरकार ने जो जनता से बादे किए थे आज तक पूरे नहीं हुए।भाजपा सरकार द्वारा गेंहू का मूल्य 2700 रूपए, धान 3100 रूपए, सोयाबीन 4800 रूपए, महिलाओं को तीन हजार हर माह देने जैसे लुभावने बादे किए थे लेकिन आज दिनांक तक पूरे नहीं किए। काँग्रेस बक्ताओं ने कहा की प्रदेश में भाजपा सरकार में अपराध बढ़ रहे हैं, महिला अत्याचार और दुष्कर्म जैसी घटनाएं सम्पूर्ण मध्य प्रदेश बढ़ रही है किसान परेशान हैं, हज़ारों युवा बड़े पैमाने पर सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे।


हैं उक्त सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और प्रदेश की सरकार से जबाब मांगा जाएगा जिसके लिए 16 दिसम्बर को विधानसभा घेराव कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया जायेगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील की।
वहीं रायसेन जिले की चारों विधानसभाओं से एक मात्र कांग्रेस विधायक देवेन्द्र पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार में आज किसान, युवा, महिलाएं सभी परेशान हैं बीस साल से भाजपा सरकार है। लेकिन जनता की समस्या कम नहीं हो रही है। हमें ऐंसी भ्रष्टाचारी सरकार से लड़ना है ताकि हम जनता की मांगों को पूरा करा सकें। बता दें जिले की सिलवानी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की।
बैठक को पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि 20 वर्षों से किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, किसानों की जमीनें उद्योग पतियों द्वारा छीनी जा रही, किसान खाद की लाइनों में खड़े हो रहे हैं। बिजली की समस्या उत्पन्न हो रही है समय किसानों को बिजली नही मिलने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। कांग्रेस सरकार में पंचायती राज चलाई गई थी जिसमें लोगों पंचायत स्तर पर योजनाओं का लाभ और रोजगार आदि मिलते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने उसे बंद कर दिया और भ्रष्टाचार व लूट की राजनीति कर रही है। अब हमें भाजपा सरकार से लड़ना है हमने क्षेत्र के लिए विधायक देवेन्द्र पटेल के नेतृत्व में मिलकर सुल्तानगंज, हैदरगढ़, महुआखेड़ा सड़क के लिए लड़े और सरकार को सड़क निर्माण करना पड़ा। इसलिए जनता की मांगों और समस्याओं के लिए भाजपा सरकार से लड़ना होगा। बैंठक को प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट सदस्य अखतर लाला, एड. राजेश यादव, संदीप विश्वकर्मा, जाहर सिंह लोधी, सौरभ शर्मा आदि ने संबोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811