बाड़ी रायसेन।मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी दिनांक 11दिसम्बर को गीता जयंती के उपलक्ष्य में भारत वर्ष सहित पूरे विश्व में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मां हिंगलाज संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाड़ी रायसेन मध्य प्रदेश में तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें प्रथम दिवस गीता जी का पूजन एवं विद्यार्थियों के द्वारा सामूहिक पाठ किया गया।

मां हिंगलाज संस्कृत विद्यालय के प्रधान आचार्य श्री पंडित देवनारायण त्रिपाठी जी के मार्गदर्शन में गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है मां हिंगलाज शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी सचिव रामचन्द्र सिंह चौहान कोषाध्यक्ष उमाशंकर श्रीवास्तव,दिनेश नेमा राजेंद्र पटेरिया, हरिदयाल वैरागी सहित समिति के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से कार्यक्रम किया जा रहा है