Let’s travel together.

अतिक्रमण हटाने पर चक्कजाम,पक्षपात का आरोप

0 156

रायसेन ।जिला मुख्यालय पर सब्जी की दुकान हटाने को लेकर नगरपालिका का अमला और भाजपा नेता आमने सामने आ गये। जैसीबी मशीन से सब्जी की दुकान तहस-नहस करने पर भाजपा गई भारतीय जनता युवा मोर्चे के पूर्व जिला संयोजक सहित अन्य कार्यकर्ता ने सांची रोड पर सड़क के बीच बैठकर चक्कजाम कर दिया।चक्काजाम की सूचना पर एसडीएम मुकेश सिंह और एस डीओपी प्रतिभा शर्मा भी मोके पर पहुंच गये थे।तहसीलदार की समझाइश के बाद चक्कजाम समाप्त हुआ।

कलेक्ट्रेट कालोनी में साँची रोड पर एक सब्जी बिक्रेता ने सब्जी की दुकान लगा रखी हे जिसे हटाने नगरपालिका की सीएमओ जैसीबी मशीन के साथ अमले को लेकर पहुंची। जहां दुकान हटाने को लेकर विवाद हो गया। सब्जी बिक्रेता नीलेश कुशवाह का आरोप हे कि उसे दुकान हटाने के लिए पूर्व में नगरपालिका ने कोई सूचना नही दी सीधे जैसीबी मशीन से उसका हाथ ठेला पलटा दिया और दुकान तोड़ दी जिससे उसका करीब 40 हजार का नुकसान हो गया।

इस मामले की जैसे ही भाजपा नेताओ को जानकारी मिली वह मोके पर पहुंचे और विरोध किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भारतीय जनता युवा मोर्चे मन जिला संयोजक शुभम गुप्ता कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचे और साँची रोड पर मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गये।बाद में तहसीलदार की समझाइश पर धरना समाप्त हुआ।


इस मामले में नगरपालिका CMO सुरेखा जाटव का कहना हे कि जहां दुकान अतिक्रमण कर लगाई हे वह तिराहा की सड़क हे।जहां से पुलिस कर्मी और क्लेक्ट्रेट के कर्मचारी निकलते हे। अतिक्रमण होने और दुकान पर आने बाले लोगो से रास्ता बाधित होता हे।इसकी शिकायत पर अतिक्रमण हटाया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811