Let’s travel together.

अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग, नगर पालिका की दोनों दमकलों ने ब मुश्किल पाया आग पर काबू

0 79

समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो गंभीर घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज के श्याम नगर मोहल्ले में उसे समय अफरा तफरी मच गई जब एक मकान में आग की लपटे उठने लगी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया लोगों की सूचना पर नगर पालिका की दोनों दमकलों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ी घटना टल गई आसपास कई कच्चे मकान लगे हुए थे मोहल्ले के लोग भी आग बुझाने में सक्रिय नजर आए।

आपको बता दें कि श्याम नगर वार्ड 18 निवासी प्रताप गिरी (योगी बाबा )के मकान में शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई आग की लपटे देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सुचित किया । नगर पालिका की दोनों फायर वाहन चालक शमसुद्दीन खान अजीजुल हक फायरमैन अनिल राठौर और शकील कुरेशी के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया
यह तो अच्छा रहा जिस समय आग लगी घर में बुजुर्ग महिला घर के आंगन में थी और युवक किसी काम से कहीं गया हुआ था तथा प्रताप गिरी भी मौजूद नहीं थे जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हो पाई लेकिन आग से पूरे घर का सामान जलकर खाक हो जाने से भारी नुकसान हुआ है।आग लगने का कारण अज्ञात है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811