मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। प्रधान आरक्षक सुनील लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की एक वारंटी जो काली टोर पिपरई का रहना वाला है वह अंबाडी में घूम रहा है। प्रधान आरक्षक सुनील लोधी आरक्षक राजू चौहान ने घेराबंदी कर अंबाडी से मोहन लोधी पिता लालाराम लोधी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पिपरई काली टोर का वारंट होने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।