मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले जमुनिया मैं शुक्रवार को रवि शंकर कॉलेज आफ फार्मेसी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जमुनिया के 75 ग्रामीण का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें शुगर, बीपी ,मधुमेह रक्तचाप आदि की जांच की गई। शिविर में डॉक्टर अभिशकर के द्वारा निशुल्क दवाई वितरण की गई। शिविर में तृतीय वर्ष के विद्यार्थी और शिक्षक गण का भी सहयोग रहा।