Let’s travel together.

विज्ञान, गणित प्रदर्शनी का आयोजन 

0 181

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

विकासखंड स्तरीय विज्ञान गणित प्रदर्शनी का आयोजन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन में किया गया। जिसमें सांची विकासखंड के जन शिक्षा केंद्र पर चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। संकुल केंद्र दीवानगंज से शासकीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा , माध्यमिक शाला दीवानगंज ,जमुनिया,सेमरा, सत्ती के छात्रों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान के अलग-अलग मॉडल का प्रस्तुतीकरण दिया। सहायक संचालक ऐश्वर्या मूंदड़ा दीक्षित ,प्राचार्य कन्या शाला बी आर सी अयोध्या प्रसाद शर्मा एवं निर्णायक समिति में विषय विशेषज्ञो द्वारा निरीक्षण के उपरांत परिणाम घोषित किया गया।

जिसमें माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा के अजय प्रजापति ,ने प्रथम स्थान विज्ञान , राजनीति में इल्मा प्रथम, भूगोल में अलमास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक शाला दीवानगंज से लक्ष्मी नायक ने एकल गीत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पर्यावरण में द्वितीय स्थान नंदिनी अहिरवार ने प्राप्त किया, माध्यमिक शाला सत्ती से शिवकुमार ने गणित में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं शासकीय माध्यमिक शाला निनोद से ईशा जाटव ने विज्ञान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आगामी तिथि में जिला स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे। सभी शालाओं के नोडल शिक्षक शबाना अंजुम, नाजमा सुल्तान, वंदना पटेल, वंदना मिश्रा, फरहत खान, विजय सिंह राजपूत, संजय जैन ,मीरा अवधिया, कौशल सिंह यादव, सूर्य प्रकाश सक्सेना , और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811