Let’s travel together.

सहरिया क्रांति की जंगल बचाओ मुहीम से जागा प्रशासन

0 486

जिले में अवैध रूप से संचालित खदान की जानकारी खनिज शाखा को दें

शिवपुरी । सहरिया क्रांति का जंगल बचाओ आन्दोलन से अब प्रशासन के कान भी खड़े हो गए हैं । अब जिले में अवैध माइनिंग की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पहली बार खनिज शाखा ने आमजन से अपील की है कि आमजन को जिले में अवैध रूप से संचालित खदान की जानकारी प्राप्त होती है तो कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा को दें।
खनिज अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि जिले के कार्य क्षेत्र अंतर्गत कोई भी खदान यदि अवैध रूप से संचालित हो रही है और उसकी जानकारी कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा को दें। कोई भी व्यक्ति, संस्था, पंचायत, नगर पालिका, पत्रकार आदि इस प्रकार की जानकारी तत्काल कार्यालय कलेक्टर के खनिज शाखा के खनिज अधिकारी को लिखित, मौखिक एवं ई-मेल, समाचार पत्रों के माध्यमों से दे सकता है। जिससे अवैध माइनिंग पर नियमानुसार कार्यवाही कर रोक लगाई जा सकें।


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा प्रकरण क्रमांक 75/2021 (श्रीमती गीता, लक्ष्मी मीना विरूद्ध मध्यप्रदेश शासन व अन्य) में 04 अप्रैल को पारित आदेश के अनुपालन में अवैध माइनिंग की रोकथाम की कार्यवाही की जा रही है।
विदित है की सामाजिक आन्दोलन सहरिया क्रांति द्वारा गाँव-गाँव में सहरिया आदिवासी व अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल बचाओ आन्दोलन चला रखा है . जिससे माफिया तत्वों में हडकम्प मचा हुआ है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चिखली टर्निंग से नाले में फिर गिरी कार 11 घायल     |     कंपनी में घेराबंदी कर 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     अक्षय तृतीया पर दीवानगंज हाट बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तनों-कपड़ों की जमकर हुई बिक्री     |     60 किसान पहुंचे कृषि मंत्री के पास, 80 साल से काबिज जमीन पर अब तक नहीं मिला अधिकार     |     उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा     |     डॉज बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन 18 मई से      |     गूंजा आत्मरक्षा का संदेश, कराते मास्टर ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखे सुरक्षा के गुर     |     मंडीदीप नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की मांगों पर लिया बड़ा निर्णय, हड़ताल समाप्त      |     अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने निगरानी दल और कार्यकर्ता तैयार     |     अक्षय तृतीया पर हुआ था भगवान ऋषभदेव को इक्षु रस का प्रथम आहार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811