Let’s travel together.

तीन आबकारी और  पुलिस की संयुक्त टीम ने ओबेदुल्लागंज एवं सुल्तानपुर मैं अवैध शराब पर की कार्यवाही

0 149

-लगभग 6 लाख की अवैध शराब जब्त

रायसेन।आबकारी वृत्त ओबेदुल्लागंज एवं थाना ओबेदुल्लागंज की टीम ने अर्जुन नगर सिंधी कैम्प सलकनपुर मार्ग ग्राम सररई तामोट,एवं इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग ने सुल्तानपुर थाना क्षेत्र स्थित पम्प हाउस, सेमरी,सुल्तानपुर बस स्टैंड स्थित होटल ढाबो एवं गुमटियों ठेलो पर दबिश दी गयी पिछले कुछ समय से सुल्तानपुर बस स्टैंड पर स्थित होटलो की शिकायत आ रही थी कि बैठ कर मदिरा पान अवैध रूप से कराते है एवं मिठाई के डिब्बों मैं शराब रख कर बेचते है  मोके पर जा कर तलाशी ली गयी जिसमे मिठाई के डिब्बो से मदिरा बरामद की ।

कार्यवाही मैं 18 प्रकरण दर्ज कर 12 लोगो को मोके से गिरफ्तार किया गया कुल जप्ती लगभग40 पाव प्लेन 50 पाव मसाला 30 पाव अंग्रेजी विस्की 150लीटर कच्ची हथभट्टी मदिरा 1800 किलो महुआ लहान मोके पर सैम्पल लेकर नष्ट किया गया जिसका बाजार मूल्य 2 लाख 50हज़ार रुपये है।


आबकारी विभाग ऐसे होटल ढाबो का फ़ूड लायसेंस निरस्त करने की कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग को लिखेगा।ताकि अवैध मदिरापान न हो सके।
आबकारी विभाग द्वारा विगत दिनों मैं 86 प्रकरण अवैध शराब के विक्रय एवं उपभोग के दर्ज किए गए है जिसमे मंडीदीप मैं नयापुरा सरकिया hEG के पीछे सतलापुर और मंगलबाज़ार गल्लामंडी मैं अवैध ठेलो और गुमटियों पर कार्यवाही हुई है।इस दौरान लगभग 6 लाख की अवैध शराब जब्त की ।

सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय ने बताया  कि वर्तमान में आबकारी नीति में आहतों को पूर्णता बंद किया जा चुका है ग्राहकों को दुकान से मदिरा खरीद कर ले जाने की सुविधा है बैठकर पीने की सुविधा नहीं है यदि कोई अवैध मदिरा का विक्रय करता पाया जाएगा या खुले में मदिरापान करता पाया जाएगा उसपर कानूनन कार्यवाही की जाएगी.

कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे के निर्देशन मैं श्रीमती वंदना पाण्डेय सहायक आयुक्त आबकारी के आदेश से कंट्रोलर श्री सुदीप तोमर सहायक जिला आबकारी अधिकारी सरिता चंदेल के नेतृत्व मे यह कार्रवाही की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811