देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन
रविवार को गुलगांव रेलवे गेट पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई ।पुलिस को सूचना मिली कि गुलगांव रेलवे गेट पर ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में मौत होने पर शव को अपने कब्जे में लिया तथा अस्पताल पीएम हेतु ले जाया गया परन्तु शव इतनी बुरी तरह छतविछत हो गया था कि उसकी पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने मर्ग कायम कर 54/24 धारात्र194 बीएन एस एस के अंतर्गत कायम कर लिया तथा मृतक के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।