Let’s travel together.

उपचुनाव: समधी ने समधी के खिलाफ किया प्रचार!

0 275

अनुराग शर्मा सीहोर

जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर होने जा रहे बुदनी उपचुनाव अपने अंतिम दिनों में बड़े ही रोचक अंदाज में आ गए हैं। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के लिए एड़ी चोंटी का जोर लगा रहे हैं। बुदनी विधानसभा के उपुचनावी मैदान में डेढ़ दर्जन से अधिक प्रत्याशी मैदान में है। दिलचस्प बात तो यह है कि अब पार्टी, रिश्तेदारी पर भी भारी पडऩे लगी है, ऐसा ही दिलचस्प मामला एक दिन पहले देखने को मिला, जब अपने ही समधी के खिलाफ समधी जी चुनाव प्रचार करते नजर आए। बताया जा रहा है कि मतदान वाले दिन यानि 13 नवंबर को ही इन दोनों परिवारों के बीच वैवाहिक आयोजन हैं, लेकिन चुनाव भी जरुरी है। ऐसे में समधी जी को भी प्रचार के लिए उतरना पड़ा। गौरतलब है कि जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर डेढ़ दशक बाद बीजेपी और कांग्रेस में बराबरी का मुकाबला देखने को मिल रहा है, जीत का लड्डू किसी भी प्रत्याशी की तरफ से बट सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811