Let’s travel together.

शमशावाद के अमन चौकसे का हुआ भारतीय क्रिकेट टीम में चयन

0 806

 

भोपाल। श्रीलंका के खिलाफ भारत में 1 दिसंबर से 8 दिसंबर तक दिल्ली में खेली जा रही अंतर्राष्ट्रीय श्रंखला में शमशावाद, विदिशा के अमन चौकसे का बतौर बोलिंग आलराउंडर चयन हुआ है, ये BCCI के संरक्षण में DCCI (डिफरेंटली एबिल्ड क्रिकेट कॉउन्सिल ऑफ़ इंडिया) द्वारा खेले जाना है जो की डेफ इंटरनेशनल क्रिकेट एसोसिएशन से सम्बंधित है ।

अमन चौकसे मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान भी हैं और हाल ही बिहार के पटना में 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक टी 20 नेशनल चैंपियनशिप में मैन ऑफ़ द सीरीज रहे थे । 22 बर्षीय अमन चौकसे पिता प्रेम नारायण चौकसे बोलिंग आल राउंडर के तौर पर खेलते है एवं बधिर समूह में आईपीएल भी खेल चुके हैं जिसे डी. पी. एल. कहा जाता है वो उत्तरप्रदेश टीम का हिस्सा थे और मैन ऑफ़ थे सीरीज रहे थे, इसके पूर्व डी पी एल में जम्मू का टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। दिल्ली टेस्ट और केरल टेस्ट में उनकी टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था| अमन चौकसे जुडो कराटे में भी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं और चेन्नई, गोवा, भोपाल और नर्मदापुरम में खेल चुके हैं । अमन चौकसे ने BCOM में ग्रेजुएशन एवं PGDC की डिग्री की है और किसान परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। अमन चौकसे के चयन पर पुरे परिवार एवं नगर में ख़ुशी का माहौल है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उन्नत कृषि महोत्सव के तहत रायसेन में भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ आज10 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे     |     शीला दाहिमा बनी श्योपुर कलेक्टर,26 आईएएस अधिकारियों के तबादले     |     9 तारीख को अधिकांश गेहूं खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा,कही वारदाना नहीं तो कही अमला नहीं पहुंचा     |     11 साल बाद नाबालिग अपहरण कांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्त में     |     सिमरोदा स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही की जांच पहुंची जिला शिक्षा केंद्र      |     सड़क पर फैली रेत बनी हादसों की वजह, जिम्मेदार मौन, प्रशासन की अनदेखी भारी     |     कामतोन कासिया पंचायत में अनियमितताओं की जांच के आदेश     |     जाखला नदी का अस्तित्व मिटाने की तैयारी! कैचमेंट एरिया में धड़ल्ले से मिट्टी भराव, प्रशासन मोन     |     हर घर जल के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम: सांची में क्लस्टर कार्यशाला से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था     |     सांची विकासखंड में निकला प्रचार रथ, किसानों को उन्नत कृषि मेले का दिया आमंत्रण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811