Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल रविवार 20 अक्टूबर 2024

0 68

मेष राशि – गुस्से पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें. कारोबार में वृद्धि होगी. आपका मजाक दूसरों पर भारी पड़ सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. अनहोनी की आशंका रहेगी. कानूनी अड़चन दूर होगी. कोई नई समस्या आ सकती है.

वृषभ राशि – वाणी पर नियंत्रण रखें. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे. दूसरों के कार्य की जवाबदेही न लें. अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है. चिंता और तनाव रहेंगे. पार्टनरों से मतभेद संभव है. व्यवसाय ठीक चलेगा. वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें.

मिथुन राशि -नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. प्रसन्नता रहेगी. स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है. संचित कोष में वृद्धि होगी. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. एग्जाम्स और इंटरव्यूज आदि में सफलता प्राप्त होगी.

कर्क राशि – लेनदेन में सावधानी रखें. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. व्यापार में अधिक लाभ होगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी.

सिंह राशि – लंबी यात्रा पर न जाएं. विद्यार्थियों के लिए संघर्ष करने का समय है. खानपान का ख्याल रखें. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. मातहतों से अनबन हो सकती है. पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा. चिंता और तनाव बने रहेंगे. भागदौड़ रहेगी. दूर से बुरी खबर मिल सकती है. विवाद को बढ़ावा न दें. बनते कामों में बाधा आ सकती है. दूसरों से उम्मीद न करें.

कन्या राशि – संतान की कामना कर रहीं महिलाओं के लिए समय थोड़ा कठिन रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. किसी बड़े काम की योजना बनेगी. व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. भाइयों का सहयोग मिलेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. पहले किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा.

तुला राशि – घर में मेहमानों का आगमन होगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. सुख के साधन जुटेंगे. पराक्रम बढ़ेगा. फिसलने से बचें. भाई-बहन से सहयोग प्राप्त होगा. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यय होगा. किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं. निवेश शुभ रहेगा. व्यापार ठीक चलेगा. शत्रु परास्त होंगे.

वृश्चिक राशि- निवेश शुभ रहेगा. माता-पिता को तीर्थ करवाने के लिए उत्तम समय है. लेनदेन में जल्दबाजी न करें. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी. आय में वृद्धि होगी. पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी.

धनु राशि – वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों के कार्य में दखल न दें. अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा. आय में निश्चितता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ बढ़ेगा. यात्रा में सावधानी रखें. जल्दबाजी से हानि होगी. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. चिंता और तनाव रहेंगे. पुराना रोग उभर सकता है.

मकर राशि – व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. व्यापार में वृद्धि होगी. कोई बड़ी बाधा आ सकती है. जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे.

कुंभ राशि – नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. आय बढ़ेगी. घर में प्रसन्नता रहेगी. ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है. नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा. सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शारीरिक कष्ट संभव है. चिंता और तनाव हावी रहेंगे.

मीन राशि – कंपीटिशन की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए समय अच्छा रहेगा. व्यापार लाभदायक रहेगा. नौकरी में चैन रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा. विवेक से कार्य करें. लाभ में वृद्धि होगी. मान-सम्मान मिलेगा. कोर्ट और कचहरी के काम बनेंगे. अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811