Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शनिवार 05 अक्टूबर 2024

0 87

मेष राशि – कामों को पूरा करने के लिए काफी मेहनत  मशकत करनी होगी. ऑफिस में भी  काम का बोझ थोड़ा अधिक रहेगा.  जीवनसाथी पर किसी बेवजह की बात को लेकर शक कर सकते हैं.   प्रॉपर्टी संबंधित मामलों को धैर्य रखकर निपटाने की कोशिश करें.   संतान को कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है.  बिजनेस में कुछ योजनाओं को लेकर पिताजी से बातचीत कर सकते हैं.

वृषभ राशि –लेनदेन के मामले में सावधानी बरते  संतान की किसी फरमाइश को पूरा करना पड़ सकता है.  जीवन साथी से कुछ खटपट होने की संभावना है.  भविष्य को लेकर जो सपने देख रहे थे, उन्हें पूरा करने मे समस्या आएगी. ऑफिस में सहकर्मी  कोई सलाह दे सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के मन में उत्साह बना रहेगा, लेकिन साथी उनके प्यार को समझने में असमर्थ रहेंगे.

मिथुन राशि – ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा. आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से परेशान रहेंगे,  बिजनेस में   बड़ा ठेका मिल सकता है,  प्रॉपर्टी को लेकर कोई लेनदेन कर रहे हैं, उन्हें लिखा पढी अवश्य करनी होगी.  भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी.

कर्क राशि – घर के रिनोवेशन को लेकर काफी एक्साइटमेंट दिखाएंगे.   कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती है. माता-पिता से  अपने कामों को लेकर बातचीत करें, तो बेहतर रहने वाला है, क्योंकि वह  सही मार्गदर्शन देंगे, जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रख सकते हैं.  धार्मिक  आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,

सिंह राशि – निर्णय जल्दबाजी में नहीं ले। संतान किसी कोर्स को करने के लिए कहीं बाहर जा सकती है.  परिवार में कुछ समस्याएं बढेगी, जिनको लेकर  अपने पिताजी से बातचीत  करने की आवश्यकता होगी.  किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी. सहयोगी ऑफिस में आपकी चुगली लगा सकता है.

कन्या राशि – प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने से भी अच्छा लाभ मिलेगा.  समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह काफी दूर होंगी.  डूबा हुआ धन भी  मिल सकता है. जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन हो सकता है.  संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी.  किसी विरोधी की कोई बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देना है.

तुला राशि  – सहयोगी की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो वह   बनते हुए काम को बिगाड़ सकता है. आपका कोई पुराना लेनदेन  परेशान करेगा, जिसको  समय रहते करने के बारे में सोचना होगा. आसपास रह रहे लोगों से बातचीत थोड़ा सोच समझकर करनी होगी.

वृश्चिक राशि – सोच समझ कर चलने की आवश्यकता है.   मन की इच्छा की पुर्ति  होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा.    जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है.  संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी.

धनु राशि – सेहत थोड़ा कमजोर रहेगी,  गलत खानपान आपके लीवर संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है.  किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों की साख में सम्मान में वृद्धि होगी.  घर के कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे.  व्यवहार में मधुरता बनाए रखें.

मकर राशि – कार्यक्षेत्र में कुछ नहीं योजनाओं को बनाने को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे.  कोई गलती को लेकर  पछतावा हो सकता है. माता-पिता के आशीर्वाद से  कोई रुका हुआ काम पूरा होगा,  किसी मित्र से कोई वादा सोच समझ कर करने की आवश्यकता है. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने से  भाग दौड़ काफी करनी होगी.

कुंभ राशि – नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा,  धन को लेकर यदि  कोई काम रोका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है, जो राजनीति में कार्यरत हैं, उनके कामों में तो वृद्धि होगी, लेकिन इसके साथ-साथ उन्हे किसी नए पद की प्राप्ति भी होती दिख रही है.  अपने किसी काम को लेकर लापरवाही न करे।.

मीन राशि – कार्यक्षेत्र मे कामों को करने में समस्या आएगी. आपके शत्रु भी  कामों को बिगड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.  कानूनी मामले को लेकर  परेशान रहेंगे.  धन आने के रास्तो में कमी आएगी.  कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |     जय प्रकाश अग्रवाल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष     |     ग़ैरतगंज, गढ़ी और देहगांव में ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ का समय तय     |     माता कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प – साहू समाज ने मनाया कर्मा देवी जन्मोत्सव समारोह     |     भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दिया संगठन सशक्त बनाने का मंत्र     |     एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण     |     केन्द्रीय उड्डयन मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रीवा-रायपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ     |     अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान     |     बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर     |     कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811