Let’s travel together.

स्वराशि में विराजमान हैं देव गुरु बृहस्पति, इन राशियों की बदल सकते हैं किस्मत

0 134

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुपिटर ग्रह को बेहद खास माना गया है। इस ग्रह का संबंध देव गुरु बृहस्पति से है, इसलिए इसे गुरु भी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार गुरु बृहस्पति, देवताओं के गुरु माने गए हैं। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक यह ग्रह अधिकतर शुभ फल ही प्रदान करता है। कुछ विषम परिस्थितियों में ही गुरु अशुभ फल प्रदान करता है।
ज्योतिष के मुताबिक वर्तमान समय में गुरु अपनी ही राशि मीन राशि में विराजमान है। इनके साथ भोग विलास के कारक माने जाने वाले शुक्र भी मौजूद हैं। जहां गुरु बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है वहीं शुक्र को दैत्यों का गुरु कहा गया है। इनकी युति से कई राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है।
मिथुन राशि (Gemini): बृहस्पति के गोचर के साथ ही मिथुन राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है। चूंकि गुरु का यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा, साथ ही एक से अधिक स्रोतों से आमदनी होने की संभावना है। व्यापार करने वाले जातकों को लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। इस दौरान अच्छा धन कमा सकते हैं। छात्रों के लोए भी गुरु फलदायी साबित होंगे।
कर्क राशि (Cancer): गुरु के गोचर से इस राशि वालों के लिए नये रास्ते खुलेंगे, नौकरी में सफलता हासिल करेंगे। लेखक या लेखन क्षेत्र से जुड़े जातकों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल है। इस दौरान जातकों की तिजोरी में धन-दौलत में बढ़ोतरी की संभावना है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा, पारिवारिक विवादों से बचें।

मीन राशि (Pisces): गुरु की विशेष कृपा इस राशि के जातकों पर होगी। गुरु ग्रह को दो राशियों का आधिपत्य प्राप्त है धनु और मीन। गुरु ग्रह जब भी कर्क राशि में आते हैं तब वे उच्च के होते हैं यानी ये कर्क राशि में अच्छा फल प्रदान करते हैं जबकि मकर राशि में नीच के होते हैं। मीन राशि में इस समय गुरु विराजमान हैं, ऐसे में मीन राशि के जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811