सिलवानी रायसेन। दस दिवसीय गणेशोत्सव नगर में भक्तिमय वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से प्रारंभ हो गया है। नगर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर प्रथम दिवस गणेश प्रतिमाओं को डीजे ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकालकर स्थापना की गई। वही झांकी संचालक झाकियों को सजावट और विद्युत साजसज्जा देने में लगे हुए है।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के दिशा निर्देश पर एसडीओपी अनिल मौर्य के मार्गदर्शन में टीआई डीपी सिंह ने लगातार झांकियों का भ्रमण कर झांकी संचालको को झांकी स्थल पर रात्रि के समय दो समिति कार्यकर्ताओ को आवश्यक रूप से रुकने एवं माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार रात्रि दस बजे तक साउंड चलाने के निर्देश दिए जा रहे है। वही झांकी संचालको को कोई भी समस्या होने पर तत्काल संपर्क हेतु बात कही जा रही है। वही नगर सुरक्षा समिति की भी झाकियों पर ड्यूटी लगाई जा रही है। जिससे नगर में गणेशोत्सव का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है।