Let’s travel together.

कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष का सामाजिक बंधुओ ने नगर आगमन पर किया भव्य स्वागत

0 295

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

शहर में भगत सिंह कुशवाहा, कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्य प्रदेश के सुहागपुर लव कुश जयंती के समारोह में जाते समय कुछ पल नगर के शरद यादव के आशीर्वाद ढाबा गोहरगंज रोड पर रुके, नगर आगमन पर आज सामाजिक बंधुओ ने पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वही चाय पर चर्चा करते हुऐ भगत सिंह कुशवाहा ने कहा आगामी समय में भोपाल में भव्य आयोजन होने बाला है जिसमें लाखों की संख्या में सामाजिक बंधु आएंगे समाज को एक जुट होकर आगे बढ़ना है और समाज का नाम रोशन करना है। हमारे समाज के अनेकों लोग देश में अपनी समाज का नाम रोशन कर रहे हैं ओर समाज को आगे बढ़ा रहे हैं चाहे कोई कुशवाहा हो, काछी हो, माली हो, सैनी हो, मौर्य हो, क्षत्रिय हो दागी माली, शाक्य सभी लोग अपनी समाज के हैं और सभी मिलकर एकजुट होकर सभी को रहना है। उन्होंने विशेष कहा समाज के संगठन में सिर्फ और सिर्फ सामाजिक व्यक्ति का होना आवश्यक है वह किसी भी दल से राजनीति करता हूं, नोकरी, व्यवसाय या फिर किसानी उससे हमें कोई लेना देना नहीं हमारे समाज का है हमारा भाई है किसी भी परिस्थिति में जरूरत पड़ेगी तो हम सब एक हैं सभी एक दूसरे का सहयोग करेंगे यही हमारा सामाजिक दायित्व है। इस अवसर पर रमेश कुशवाहा, राजेश सैनी पत्रकार, रूप सिंह कुशवाहा मंडीदीप , विकास कुशवाहा बीलखेड़ी, लीलाकिशन कुशवाह सहित अनेको सामाजिक लोगो ने भेंट कर सुवागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811