Let’s travel together.

बच्चों द्वारा बनाए गए गणेश पूजन के साथ लायंस क्लब ने लायंस भवन बरईपुरा में मनाया विश्व साक्षरता दिवस

0 103

विदिशा।  लायंस क्लब विदिशा द्वारा अपने लायंस भवन बरईपुरा में सफल शिक्षा लायंस पाठशाला के बच्चों के साथ अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा, उनके नन्हे मुन्ने हाथों से बनाए गए मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा का विधि विधान से पूजन, लायंस क्लब पदाधिकारीयों एवं बच्चों द्वारा किया गया। जिसे कोषाध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण कराया। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ गणेश वंदना कार्यक्रम का समापन हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष एवं मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग प्रदेश उपाध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि 26 अक्टूबर 1966 को यूनेस्को ने 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने की घोषणा की थी, तब से सभी देश इसे मनाते आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र संघ के 2022 के सर्वे के अनुसार 773 मिलियन वयस्क आज भी अनपढ़ हैं । जिसमें 64% महिलाएं हैं।

आपने बच्चों को सरल शब्दों में बताया कि जिन्हें पढ़ना लिखना नहीं आता। वह निरक्षर है। जो पढ़ लिख सकते हैं। वह साक्षर है। साक्षर व्यक्ति उन्नति करता है। जिससे समाज विकसित होता है, देश खुशहाल होता है,इसलिए पढ़ना लिखना नितांत आवश्यक है।

भाई मनोज कौशल ने गणेश उत्सव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए, छोटे-छोटे बच्चों को हाथ पकड़ कर लिखना सिखाया। अन्य वक्ताओं ने भी अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं सूत्रधार रहे पूर्व एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस तथा आभार व्यक्त इंजी. लायन अमित सनस ने किया। कार्यक्रम में घनश्याम स्वर्णकार का विशेष सहयोग रहा। मिष्ठान प्रसादी एवं बिस्किट वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811