Let’s travel together.

बक्सवाहा विकासखंड के कई ग्राम अंधेरे में, ट्रांसफार्मर की मांग,दिया सौंपा

0 68

 

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

बक्सवाहा विकासखंड में इस समय कई ग्रामों में बिजली की काफी समस्याएं चल रही है जिसके चलते आए दिन ग्रामीण विद्युत विभाग जाकर अपनी समस्याएं बता रहे है।
ऐसा ही मामला मंगलवार के दोपहर देखने को आया जहां बिजावली के लोग एकत्रित होकर पहले बिजली विभाग पहुंचे जहां ऑफिस में ओआईसी राम प्रकाश द्विवेद नहीं मिले इसके बाद सभी लोग तहसील पहुंचे और ज्ञापन के माध्यम से बिजावली ग्राम में ट्रांसफार्मर रखने के लिए अपनी मांग रखी।
ग्रामीणों का कहना है कि विगत बीस दिन से बिजाबली ग्राम की लाइट बंद पड़ी हुई है बिजाबली ग्राम का ट्रांसफार्मर खराब है जिसके संबंध में ग्रामीण कई बार विद्युत विभाग गए लेकिन विद्युत विभाग में ओआईसी ना मिलने के कारण उनकी समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं मिला जब ग्रामीणों ने दूरभाष पर कनिष्ठ अभियंता यंत्री से बात की तो उन्होंने सिर्फ आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं दिया वह लगातार 20 दिन से आश्वासन ही दे रहे हैं लेकिन हम सभी ग्रामीण काफी दिनों से परेशान है गांव में लाइट न होने की वजह से पानी की किल्लत हो गई है उमस के कारण बीमारियां फैल रही हैं और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बारिश के मौसम में लाइट न होने की वजह से हम सभी ग्रामीणों को घर के बाहर लेटना पड़ रहा है जिससे जहरीले कीड़ों के डर के कारण रतजगा करना पड़ता है।
ग्रामीणों की आप बीती
ग्रामीणों का कहना है कि हमारे द्वारा सभी विद्युत उपभोक्ता का बिल जमा कर दिया गया है लेकिन 20 दिन से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है जिससे विद्युत विभाग ने आज दिनांक तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया अगर विद्युत विभाग तीन दिवस के अंदर नया ट्रांसफार्मर नहीं रखवाती है तो हम लोग विद्युत विभाग जाकर अनशन पर बैठेंगे इसके जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।
ग्रामीणों ने पैसे लेने के लगाए आरोप
बिजाबली ग्राम से आए ग्रामीण कमल सिंह लोधी, राजेंद्र अहिरवार, सुखलाल सिंह लोधी ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारी राजेंद्र परिहार द्वारा हम लोगों से 6200 लिए गए हैं और पैसे लेने के बाद आज 8 महीने व्यतीत हो गए हैं लेकिन आज तक हम लोगों को पैसे जमा होने के बाद रसीद नहीं दी गई ग्रामीणों ने बताया कि कनिष्ठ यंत्री द्वारा हम लोगों से पैसे जमा कराए गए हम लोग पैसे जमा करने के बावजूद भी हम लोगों को रसीद प्रदान नहीं की जा रही। लगभग 10 ऐसे किसान है जिसके द्वारा बिजावली जाकर राजेंद्र परिहार द्वारा पैसे लिए गए हैं यह एक जांच का विषय है अब देखना है कि जिले में बैठे उच्च अधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811