विदिशा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ए-33 मुखर्जी नगर द्वारा अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज विदिशा में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर, इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड एवं इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित बीके आशीष भाई पहुंचे। जिसमें नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ अभियान का उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए आशीष भाई जी ने बताया कि 4 मार्च 2023 को ब्रह्माकुमारीज का भारत सरकार के सोशल जस्टिस वेलफेयर डिपार्टमेंट के साथ एमओयू साइन हुआ है।

साथ ही उन्होंने कहा कि राजयोगी लाइफस्टाइल अपनाने से नशा मुक्त होने का 97% रिजल्ट रहा है। नशा मुक्त अभियान के तहत 705 डिस्ट्रिक्ट्स में सेवाएं चल रही हैं। स्कूलों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटी में 15 लाख लोगों को नशा मुक्त होने के लिए शिक्षित किया है। यदि छोटे बच्चों को भी इस प्रकार की शिक्षा दी जाए तो वो अपने घरों में, आस पास सबको सावधान कर समझाएंगे तो उनकी बातों से भी असर होगा। भारत को विश्व गुरु बनाना है तो पहले नशा मुक्त बनाना है।

कार्यक्रम में व्यसनों के दुष्परिणाम और व्यसनों से बचने के लिए अनेक विचार सांझे किये गए। भ्राता श्याम भाई जी ने कहा की व्यसनों से ग्रस्त व्यक्ति को घृणा की दृष्टि से न देख उनके प्रति करुणा जागृत कर उन्हें व्यसनों से मुक्त होने में हमे मदद करनी चाहिए। आगे कहा की देश का धन बैंकों में नहीं स्कूलों में है, बच्चों में है। और आज के समय में बच्चों में भी व्यसनों का प्रभाव देखा गया है, जिसका मुख्य कारण परिवार में व्यसनों का सेवन होना है।आज के समय ज्ञान की कमी नहीं परन्तु ज्ञान और सत्य को अपनाने के लिए आत्मिक बल चाहिए।