सुरेंद्र जैन धरसीवा
धरसीवा में कई गरीबों की जान खतरे में हैं जर्जर कच्चे घरौंदों में रहना उनकी मजबूरी है कब यह घरौंदे ढह जाएं कोई भरोसा नहीं.गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले इन गरीब परिवारों को न कांग्रेस शासनकाल में आवास योजना का लाभ मिला न अब तक भाजपा शासनकाल में इनकी किसी ने सुध ली.उप सरपंच साहिल खान का कहना है की धरसीवा में ऐसे करीब 30 परिवार हैं जिन्हें आवास योजना का लाभ जरूरी है।