Let’s travel together.

मंगलम वृद्ध आश्रम में अपने जन्मदिन पर वाशिंग मशीन की भेंट,वृद्ध जनों के लिए आएगी काम

0 90

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के अस्पताल चौराहे के पास स्थित मंगलम वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों के लिए डॉ ओपी लेखरा व उनकी पत्नी वंदना लेखरा ने अपनी पुत्रवधू सोनाक्षी शर्मा पत्नी शोभित शर्मा के जन्मदिवस पर आश्रम में वाशिंग मशीन भेंट की है।
शिवपुरी के गांधी कॉलोनी में रहने वाली बंदना लेखरा वर्तमान में इंदौर में निवासरत हैं और उनके पति ओपी लेखरा इंदौर मेडिकल कॉलेज में हेड ऑफ़ द डिपार्टमेंट न्यूरोलॉजिस्ट हैं। बंदना लेखरा ने बताया कि बीते रोज उनकी पुत्रवधू का जन्म दिवस था उनकी पुत्रवधू की इच्छा थी कि वह वृद्ध आश्रम में कुछ सामग्री भेंट करें । वृद्ध आश्रम में यहां के प्रबंधक विवेक काले से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि यहां वृद्ध जनों के लिए एक नवीन वाशिंग मशीन की आवश्यकता है। इसके बाद बंदना लेखरा ने तुरंत एक नई मशीन यहां पर खरीद कर वृद्ध जनों के लिए भेंट की है। इस मौके पर वृद्ध आश्रम के प्रबंधक ने उनका आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811