Let’s travel together.

शिवपुरी में मिलावट के खिलाफ अभियान जारी, 30 से ज्यादा प्रकरणों में 28 लाख रुपए का अर्थदंड

0 122

-अमानक स्तर की खान-पान सामग्री बेचने वालों पर कार्रवाई

– मिलावट के खिलाफ अभियान

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में मिलावट के खिलाफ अभियान जारी है। इस अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों की सैंपल फेल होने के बाद उन पर अर्थदंड की कार्रवाई की गई है। शिवपुरी जिले में 30 से ज्यादा दुकानदारों व खाद्य प्रतिष्ठानों पर उनके खान पान सैंपल फैल हो जाने के बाद ऐसे विक्रेताओं और दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 28 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।

शिवपुरी जिला प्रशासन द्वारा मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत पिछले दिनों खाद प्रतिष्ठानों और दुकानों का निरीक्षण किया गया और यहां से विक्रय किए जाने वाली खान-पान सामग्री की सैंपलिंग की गई। इस अभियान के तहत 150 से अधिक दुकानों पर सैंपलिंग की गई। इस सैंपलिंग में 30 से ज्यादा प्रतिष्ठानों पर सैंपल में कमियां पाई गई है जिन पर अर्थदंड की कार्रवाई की गई है।

शिवपुरी के अपर कलेक्टर दिनेश चंद शुक्ला ने बताया कि कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत पूरे जिले भर में कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन की खाद्य विभाग की टीम ने विभिन्न विक्रेता जिनमें दूध, मसाला विक्रेता एवं अन्य खानपान सामग्री के विक्रेताओं की दुकानों पर निरीक्षण कर उनकी सैंपलिंग की गई। इस सैंपल की लैब में जांच कराई गई। जांच में इस सामग्री में कमियां पाए जाने के बाद अर्थदंड की कार्रवाई की गई है जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी है जिससे अमानक स्तर के खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वालों पर लगाम कसी जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |     25 सितंबर को जिले भर के स्कूलों में होगा नमामि भारतम् वंदेमातरम् का सामूहिक गायन     |     एडिप योजना से 10 साल के दिव्यांग को मिली फोल्डिंग व्हीलचेयर, दैनिक कार्यों में मिलेगी मदद     |      शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में हर्षोल्लास से मनाया उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811