Let’s travel together.

पोहरी विधानसभा क्षेत्र के छूटे हुए 34 ग्रामों को श्रीमंत माधवराव सिंधिया सिंचाई परियोजना से जोड़ा जाये: प्रहलाद भारती

0 60

श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, सी.एम. डॉ मोहन यादव, व जल संसाधन मंत्री से की मांग

रंजीत गुप्ता

शिवपुरी। पोहरी के पूर्व विधायक एवं म.प्र. पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती ने पोहरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत शिवपुरी विकासखण्ड के 34 ग्रामों को कूनों नदी पर बनने वाले श्रीमंत माधवराव सिंध्ंिाया सिंचाई काम्पलेक्स में शामिल किए जाने की मांग की है। विदित है कि पार्वती, कालीसिंध व चंबल नदी लिंक राष्ट्रीय परियोजना के अन्तर्गत श्रीमंत माधवराव सिंधिया सिंचाई परियोजना अन्तर्गत कूनो नदी पर डेम सीरीज का निमार्ण किया जाना है जिसमें शिवपुरी व श्योपुर जिलें के अनको ग्रामों के उक्त सिंचाई काम्पलेक्स में शामिल किया गया है। परन्तु शिवपुरी विकासखण्ड के ग्राम करसेना, मुड़खेड़ा, इमलिया, खांदी, गुरावल, भानगढ़, बम्हारी, भैंसोरा, कलोथरा, इंदरगढ, सुभाषपुरा, नयागांव, हिम्मतगढ़, डेंडरी, सेवढ़ा, गोपालपुर, पाडरखेड़ा, बड़खाड़ी, धौलागढ़, सकलपुर, नयागांव, बारां, पतारा, कुंबरपुर, खैरौना, अमरखोआ, कांकर, सतनबाड़ा, ठेहडोंगर, चक्कडांेगर, सतनबाड़ाखुर्द, मामौनी, कैरूऊ एवं डोंगरी शामिल नही किये गये है। प्रहलाद भारती द्वारा कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी में आयोजित विकास संबंधी बैठक में केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य ंिसंंिधया से उक्त ग्रामों को सिंचाई परियोजना में शामिल किये जाने की मांग की है। जिससे उक्त ग्रामों के कृषको को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकें। साथ ही भारती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से भी छूटे हुए उक्त 34 ग्रामों को सिंचाई परियोजना में शामिल किये जाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811