विदिशा। RG Kar मेडिकल कॉलेज, वेस्ट बंगाल में द्वितीय वर्ष पीजी महिला चिकित्सक की बलात्कार के बाद दर्दनाक हत्या पर एनएमओ विदिशा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ABVGMC Vidisha कॉलेज गेट पर कैंडल लाइटिंग समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र एवं छात्राओं और अन्य लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर एनएमओ विदिशा के सदस्यों ने मृतक महिला चिकित्सक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सरकार से अपराधी को कठोर दंड एवं महिला स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षा के उचित उपाय हेतु कदम उठाने की दिशा में शीघ्रता से कार्य करने की मांग की |
कार्यक्रम का उद्देश्य महिला चिकित्सकों की सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक ता बढ़ाना था।