Let’s travel together.

मां सीता नवमी ::सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए रखती है व्रत

0 124

हिंदू धर्म में सीता नवमी का बहुत अधिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मां सीता का जन्म हुआ था। मां सीता के जन्मोत्सव को सीता नवमी या जानकी नवमी के नाम से जाना जाता है। माता सीता को मां जानकी नाम से भी जाना जाता है। माता सीता भगवान श्री राम की धर्मपत्नी हैं और अपने त्याग और समर्पण के लिए पूजनीय हैं। सीता नवमी का पर्व बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखती हैं।इस साल 10 मई, 2022, मंगलवार को सीता नवमी का पावन पर्व मनाया जाएगा।
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।घर के मंदिर की साफ-सफाई करें।दिर में साफ- सफाई करने के बाद दीप प्रज्वलित करें।देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।माता सीता का अधिक से अधिक ध्यान करें। माता सीता के साथ भगवान राम का भी ध्यान करें।अगर आप व्रत कर सकते हैं तो व्रत का संकल्प लें।इस दिन माता सीता और भगवान राम की आरती अवश्य करें।भगवान राम और माता सीता को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है।

इस पावन दिन हनुमान जी का भी अधिक से अधिक ध्यान करना चाहिए।

महत्व

सीता नवमी के दिन व्रत रखने का बहुत अधिक महत्व होता है।इस पावन दिन सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखती हैं। माता सीता की पूजा- अर्चना करने से सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811