Let’s travel together.

सड़क बनने से ग्रामीणों के चेहरे पर छाई खुशी,50 गांव के लगभग 30 हजार ग्रामीणों को लाभ मिलेगा

0 203

 

रायसेन । जिले के बेगमगंज से सिलवानी सागर मार्ग के बोरिया तिगड्डा तक 40 किलोमीटर लंबी और 12 मीटर चौड़ी बनने बाली सड़क से ग्रामीण खुश हैं तो वही सड़क की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा रही है।
यूं तो आपने आम तौर पर ग्रामीणों को किसी सड़क की शिकायत करते ही देखा होगा लेकिन रायसेन जिले के बेगमगंज से ग्राम बोरिया तिगड्डा तक बनने वाली सड़क से ग्रामीण खुश है क्योंकि सड़क की गुणवत्ता अच्छी है तो वही इसमें गुणवत्ता का विशेष ख्याल भी रखा जा रहा है आपको बता दे की बेगमगंज से बोरिया तिगड्डा तक बनने वाली 40 किलोमीटर लंबी सड़क बनने के बाद लगभग 50 गांव के लगभग 30 हजार ग्रामीणों को लाभ मिलेगा तो वहीं तहसील बेगमगंज तक जाने में आवागमन भी सुगम होगा। सड़क के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि इस को सड़क में गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है तो वहीं जिम्मेदार अधिकारी समय-समय पर इस सड़क का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार की कोई कमी सड़क में ना रह जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़कें तो बहुत बनती है लेकिन सभी में कुछ ना कुछ कमी रखी जाती है लेकिन इस सड़क के बनने में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और इस सड़क में 9 किलोमीटर तक सीसी सड़क बनना है तो वही 31 किलोमीटर तक ये सड़क डामरीकरण से बनेगी। इस सड़क की अच्छी गुणवत्ता होने से ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी है तो बहुत जल्द ही इस मार्ग बेगमगंज आना जाना भी आसान हो जाएगा पहले इस सड़क पर राजनेता और समाजसेवी धान की फसल लगाते थे लेकिन अब ग्रामीणों का कहना है कि अब धान की फसल को खेत मे ही लगाएंगे। सड़क की ऊंचाई भी काफी ज्यादा के साथ ही सड़क में पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जा रही है।
इस सड़क के बार में पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पीके झा का कहना है कि हमारे सभी अधीनस्त कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने समय समय पर इस सड़क का निरीक्षण किया जिसके बाद आज ये सड़क गुडबत्ता पूर्वक बनाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811