Let’s travel together.

लायंस क्लब द्वारा आज कलेक्ट्रेट में होगा पौधों का रोपण

0 66

विदिशा।  द इंटरनेशनल लायंस क्लब विदिशा पीडि़त मानव की सेवा में अनवरत लगा रहता है। वहीं पर्यावरण पर भी निरंतर कार्य करता रहता है।

लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि पिछले वर्ष भी क्लब के द्वारा 3500 पौधे पर्यावरण समिति अध्यक्ष लायन योगेंद्र सिंह राणा के सहयोग से स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल में लगाये गए थे। जिसके लिए उसको अवार्ड भी मिले। इसी क्रम में लायंस क्लब विदिशा एक वृक्ष मां के नाम, ऑक्सी वीर योजना, वृक्ष गंगा महा अभियान आदि कई योजनाओं में सहयोग करते हुए विदिशा कलेक्ट्रेट परिसर को पर्यावरण की दृष्टि से सुसज्जित करते हुए उसको हरा-भरा बनाने का निश्चय लायंस क्लब विदिशा द्वारा किया गया है। आज  कलेक्टर परिसर में इसी क्रम में वृक्षारोपण किया जाएगा। एक्टिविटी चेयरपर्सन एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस एवं क्लब एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ लायन इंजीनियर अजय साहू जी सहित इस कार्यक्रम में लायंस क्लब विदिशा के पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण एवं स्वच्छता समिति अध्यक्ष एवं पूर्व जॉन चेयरपर्सन लायन योगेंद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष लायन कपिल शर्मा, सदस्य लायन पी एस रैकवार , सदस्य लायन मीनल राणा ,सदस्य लायन संजय अहिरवार एवं सभी लायंस पदाधिकारी साथी इसमें उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव लायन अभय राज पचौरी एवं कोषाध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा विशेष भूमिका निभाएंगे। गणमान्य नागरिक भी सादर आमंत्रित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |     जल संसाधन और पर्यावरण संरक्षण पर सख्ती, तालाबों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू     |     नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक फाग उत्सव, भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं     |     सेवा भारती ने मनाया होलिका उत्सव,फूलों की होली में भक्ति और महिला सशक्तिकरण का संगम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811