Let’s travel together.

आरोन में मंडी के हम्मालों की मीटिंग संपन्न,मजदूरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन का निर्णय

0 101

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

हम्माल पल्लेदार तुलावटी एकता फेडरेशन सीटू म.प्र. शाखा कृषि उपज मंडी आरोन जिला गुना की मीटिंग दिलीप ग्वाल की अध्यक्षता व सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विष्णु शर्मा एवं सुरेन्द्र सैनी की उपस्थिति में आरोन के मंडी प्रांगण में संपन्न हुई। सम्मेलन सीटू ऑफिस डॉकबंगला गुना में संपन्न हुआ। मीटिंग का संचालन यूनियन के महासचिव बब्लू खान ने किया। मीटिंग में वार्षिक आय व्यय का लेखा जोखा यूनियन के कोषाध्यक्ष ने प्रस्तुत किया जिसे मान्य किया गया। मीटिंग को सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विष्णु शर्मा ने संबोधित किया। मीटिंग में उपस्थित हम्मालों ने बताया कि एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मंडी में कार्यरत हम्मालों की मजदूरी में मंडी प्रबंधन व व्यापारियों द्वारा बढ़ोतरी नहीं करने के कारण हम्मालों की आर्थिक स्थिति बदतर बनी हुई है। अन्य हम्मालों ने भी काम के दौरान आने वाली समस्याओं को मीटिंग में रखा। अन्त में मीटिंग में सर्व सम्मत रूप से निर्णय लिया गया कि जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में यूनियन की ओर से एकसात दिवस का नोटिस देकर अनिश्चितकालीन आंदोलन के साथ साथ आरोन मंडी में कामबंद हड़ताल की जायेगी। सम्मेलन में किसान मजदूर मैत्री कायम करने तथा आगामी 5 अप्रेल को दिल्ली में होने वाली मजदूर किसानों की रैली में आरोन मंडी के हम्मालों की बड़ी संख्या में शामिल होने के संबंध में निर्णय लिया गया। अन्त में दिलीप ग्वाल के अध्यक्षीय भाषण के बाद मीटिंग समाप्ति की घोषणा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811