Let’s travel together.

बच्चों की जिंदगी में खुशहाली ला रही है राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, अभी तक 400 बच्चों का हुआ इलाज

0 111

– इलाज और ऑपरेशन कराने वाले बच्चों के अभिभावकों ने भी केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद

– शिवपुरी जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत अभी तक 400 से ज्यादा बच्चों के हुए ऑपरेशन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना कई बच्चों के लिए जीवन में नई खुशहाली लेकर आई है। केंद्र के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाई जाने वाली राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना (आरबीएसके) के तहत अभी तक 400 से ज्यादा बच्चों के ऑपरेशन हो चुके हैं। इस योजना के तहत जन्म से 18 साल तक के बच्चों को विभिन्न बीमारियों व विकलांगता को लेकर के ऑपरेशन के लिए मदद दी जाती है इसी क्रम में शिवपुरी में अभी तक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत जन्म से 18 साल तक के 400 से ज्यादा बच्चों के ऑपरेशन के लिए मदद मुहैया कराई गई है। इस योजना के तहत जन्म से 18 साल तक के ऐसे बच्चे जिनके दिल में छेद है या दूसरी चिंहित बीमारियों से ग्रसित है उन्हें मदद कराई जाती है।
शिवपुरी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत शिवपुरी जिले में अभी तक 400 से ज्यादा बच्चों को ऑपरेशन के लिए मदद मुहैया कराई गई है। उन्होंने बताया कि जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाता है जिन्हें विभिन्न प्रकार की बीमारियां हैं जिसमें दिल में छेद या विकलांगता या विकास न होने संबंधित कोई बीमारियां हैं तो ऐसे बच्चों चिन्हित करके संबंधित हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा जाता है जिसमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ऑपरेशन के लिए राशि सरकार द्वारा दी जाती है। उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसे 400 बच्चों के ऑपरेशन हो चुके हैं जो अब एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
इस योजना के तहत शिवपुरी लेकर वर्मा कॉलोनी में रहने वाले बालक ध्रुव धाकड़ का भी दिल में छेद होने पर उसका ऑपरेशन हुआ है उनके पिता अमित धाकड़ ने बताया कि वह आर्थिक रूप से इतने संपन्न नहीं हैं कि इतना बड़ा ऑपरेशन कर पाए लेकिन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उन्हें उनके बच्चे का ऑपरेशन हो चुका है और उन्हें पूरी मदद सरकार की ओर से मिली है। ऑपरेशन के लिए उन्हें कोई पैसा नहीं देना पड़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |     कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811