Let’s travel together.

थाना प्रांगण मे नया भारत नवीन विधान के संबंध मे बैठक आयोजित 

0 79

 

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

नया भारत नये विधान की जागरूकता हेतु थाने परिसर मे बैठक आयोजित की गई बैठक मे नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
थाना परिसर मे जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के आदेश पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के निर्देशन मे थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी के नेतृत्व मे बैठक आयोजित की गई ।इस अवसर पर अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू पूर्व राज्य मंत्री रघुवीरसिंह सूर्यवंशी पूर्व सरपंच जीवनसिंह किरार सीएमराइज स्कूल के प्राचार्य अनिल दीक्षित एवं विभिन्न स्कूल के संचालक एवं स्कूली छात्र छात्राएं तथा नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे ।इस अवसर पर एक रैली भी आयोजित की गई इसमें बच्चे बडे सभी हाथ मे तख्तियां लेकर नगर के विभिन्न मार्ग से गुजरे ।इस अवसर पर नवीन भारतीय न्याय संहिता की विस्तार पूर्ण जानकारी दी गई ।बीएन एस के सम्बंध मे बताया गया कि नये विधान के तहत 358 धाराएं हैं समस्त परिभाषा 02 मे होकर महिला एंव बालक संबंधी नवीन अध्याय जोड कर 20 नवीन अपराध बढाकर 33 अपराधों मे दंड की बढोतरी की गई एवं 83 अपराधों मे फाइन बढाया गया23 अपराधों मे न्यूनतम दंड मे बढोतरी की गई एवं दण्ड स्वरूप 06 अपराधों मे सामुदायिक सेवा का प्रावधान किया गया एवं 9 धाराएं हटाई गई।इस संबंध मे जानकारी देते हुए बताया गया कि पदमिहित धारा 37 मे होकर गिरफ्तारी की सूचना रिश्ते नाते मित्र कंट्रोल रूम को देना धारा 48 मे होकर श्रव्य दृश्य इलोक्टानिक संशाधनों से तलाशी व जप्ती का अभिलेखीकरण धारा 105 मे संपत्ति की कुर्की जप्ती वापसी राजसात धारा 107 मे पुलिस के युक्तियुक्त निर्देश का पालन धारा 172 मे उद्धोषित व्यक्तियों की अनुपस्थिति मे जांच विचारण व निर्णय धारा 356 मे साक्षी संरक्षण स्कीम धारा 398 मे इलोक्टानिक पद्धति से विचारण एवं कार्रवाई का किया जाना धारा 530 मे जोडें गए हैं यह जानकारी सहायक उपनिरीक्षक राजू यादव द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध मे दी गई ।अंत मे राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811