Let’s travel together.

विंध्य क्षेत्र में विकास की की अपार संभावनाएं- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 92

कैट संस्था के सम्मान समारोह में शामिल हुए

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचने की अपार संभावनाएं है। आवागमन के लिए सडक मार्ग, रेल मार्ग के साथ ही हवाई मार्ग की सुविधा भी रीवा-सतना सहित विंध्य क्षेत्र में विकसित हुई है। औद्योगिक निवेश के लिए इस क्षेत्र को इस तरह से विकसित किया जायेगा कि औद्योगिक निवेश करने के लिए उद्योग पति यहां स्वयं आना चाहेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सतना में कैट संस्था द्वारा आयोजित उत्कृष्ट व्यापारियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, महापौर योगेश ताम्रकार, संयुक्त आयुक्त दीप खरे तथा संस्था अध्यक्ष मनोहर बागवानी, लक्ष्मी यादव, राजाराम त्रिपाठी, मोनिका अवस्थी भी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सिंगरौली से सतना के फोरलेन हाईवे का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जायेगा तथा बरगी का सिंचाई जल शीघ्र ही क्षेत्र में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति, पर्यटन क्रांति और हरित क्रांति तीनों के मौजूद होंगी। उस क्षेत्र में गरीबी का नामो-निशान नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि रीवा संभाग में 3400 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया है। यह प्रदेश में प्रथम है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश क्रय क्षमता बढ़ने से होता है। विंध्य क्षेत्र के जिलों में व्यापार को आगे बढाने में अब इन्फ्रास्ट्राक्चर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने व्यापार जगत से आग्रह किया कि विंध्य क्षेत्र में औद्योगीकीकरण और निवेश को बढाने के कार्य में सहयोग करें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यापार जगत के हर क्षेत्र में एक-एक उत्कृष्ट व्यापारी को भामाशाह अवार्ड- 2024 प्रदान कर सम्मानित किया। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि व्यापार जगत के लोग संगठित होकर सतना का विकास कर रहे हैं। सभी के सहयोग और प्रयासों से रीवा और सतना महानगर के रूप में विकसित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |     शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर भव्य भगवती जागरण का हुआ आयोजन     |     186वें रामलीला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर     |     मुनिसंघ 20 अक्टूबर को दीनदयाल नगर में     |     भाग्योदय तीर्थ में आचार्य श्री के जन्मदिन पर 3 दिन छूट रहेगी जांचों में      |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं      |     मुंबई में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विश्व मैत्री महोत्सव     |     रायसेन में मनेगा विजयादशमी पर्व, दशहरा मैदान पर 35 फीट के रावण का होगा दहन     |     श्री दुर्गा नवमी पर शहर में अनेक स्थानों से निकाली गई जवारों की शोभायात्रा      |     बीरगांव में दिखेगा विजयादशमी का भव्य नजारा; 81 फीट के रावण का होगा दहन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811