मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर रोज कोई ना कोई भक्त पैदल चलते हुए दर्शन के लिए निकलते हुए दिखाई देते है।
ऐसा ही नजारा सोमवार साम को भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोला घाट हनुमान मंदिर कुलहड़िया पर दिखा। जहां कर्नाटक निवासी गोपाल शेट्टी पिता सीताराम सेट्टी निवासी बड़दड़ा देसानुर रोड़ बीरप्पा कर्नाटक से पैदल चलते हुए मैहर माता का दर्शन के लिए निकला है। गोपाल शेट्टी के कंधे पर बैग टंगा है जिस पर देवी मां की तस्वीर टंगी है। हाथों में केसरिया रंग का झंडा रखे हुए हैं पैरों में जूते नही हैं। इतनी भीषण गर्मी में रोड पर नंगे पैर पैदल चलते हुए लगभग 1450 किमी से ज्यादा का सफर तय कर मैहर माता के दरबार में पहुंचेगा। रास्ते में गोपाल शेट्टी चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया…, मैय्या का चोला है रंग लाल…, महामाया सुन ले पुकार दर्शन दे दे माता…, जय माता दी जोर से बोलो जय माता दी…कहते हुए सोमवार की शाम मां महामाया के दर्शन के लिए पैदल जाते हुए दिखा। जब हमने पूछा कि कहां जा रहे हो और कहां जा रहे हो तो गोपाल शेट्टी ने बताया है कि मुझे मैहर माता के दर्शन करना है। मुझे घर से निकले हुए आज 117 दिन हो गए हैं। और पता नहीं आगे कितने दिन ओर लगेंगे। मुझे माता के दर्शन करना है मेरी कोई भी मनोकामना नहीं है। मन में आया कि मुझे मैहर माता के दर्शन करना चाहिए तो मैंने अपने घर वालों से कहा कि मैं मैहर माता के दर्शन करना चाहता हूं पैदल, तो घर वालों ने मन नहीं किया उसके दूसरे दिन ही मन बना लिया की पैदल ही जाना है। उसी दिन से पैदल चला आ रहा हूं पैदल
क्षेत्र मे ऐसी भक्ति या आस्था काम ही देखने को मिलती है। गोपाल शेट्टी की उम्र 57 साल है। इतनी उम्र होने के बावजूद भी 1450 किलोमीटर चलने की हिम्मत जुटाना आम बात नहीं है। लेकिन गोपाल शेट्टी पैदल चलते हुए मैहर माता के दर्शन करने के लिए निकला।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post