Let’s travel together.

बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई के खिलाफ भोपाल में जंगी प्रदर्शन करेगी कांग्रेस-विक्रांत भूरिया

0 700

होटल अमोघ में जिला युवक कांग्रेस की बैठक आयोजित

रायसेन। देश प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ आगामी12 मई को भोपाल में युवा कांग्रेस के बैनर तले जंगी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।यह सब भारी अव्यवस्थाओं की मुख्य वजह केंद्र की मोदी और मप्र की शिवराज सरकार की नाकामी की वजह से हो रहा है।प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस राजधानी भोपाल की सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध किया जाएगा।यह विचार मप्र युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने व्यक्त किए। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आयोजित बैठक शनिवार को दोपहर होटल अमोघ में युवा कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में रायसेन जिला संगठन प्रभारी शैलेन्द्र पटेल, कांग्रेस के बरेली विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास, कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,शेषनारायण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति ठाकुर, अरुणा सिंह ,युवा कांग्रेस राजगढ़ जिलाध्यक्ष रुचि पाराशर ,युवा कांग्रेस रायसेन जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, रूपेश तन्तवार, हकीम उद्दीन मंसूरी रामेंद्र मीना विशेष रूप से मौजूद रहे। बरेली विधायक पटेल बोले कि युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान में लंबी फौज तैयार करे।ताकि आगामी मिशन 2023 विस चुनाव आसानी से फतेह कर रायसेन जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आसानी से विजय प्राप्त कर सकें।जिला संगठन प्रभारी शैलेन्द्र पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेसजन युवा कांग्रेस एकजुट होकर विस चुनाव 2023 को लड़ेंगे तो कांग्रेस की जीत की राह आसान हो जाएगी।पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने कहा कि पार्टी को मजबूत कर कार्यकर्ता समर्पण भाव से यदि काम करेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी।संचालन युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, रूपेश तन्तवार प्रभात चावला ने किया।.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले से शुरू हुई थी पहली तिरंगा यात्रा-विजय सिंह राठौर     |     शिवपुरी शहर की सड़कों पर गड्ढों का राज, पैच रिपेयरिंग गायब     |     बुढार मे स्थायी एसडीएम कोर्ट खोलने के लिये सांसद हिमाद्री सिंह ने की पहल     |     शरद जोशी का निधन पत्रकारिता जगत के लिये बडी क्षति     |     प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार की अगुवाई में निकाली गई वृहद तिरंगा यांत्रा     |     जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811