Let’s travel together.

मोदी तीसरी बार PM बने तो सिर मुंडवा लूंगा, Exit Poll के बाद AAP नेता सोमनाथ भारती का बड़ा ऐलान

0 107

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती ने शनिवार को कहा कि यदि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे. इस बीच, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि इस बार इंडिया अलांयस केंद्र में एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाएगा.

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार को आए कई एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में पीएम मोदी के लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है.

सारे एग्जिट पोल गलत

नई दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार भारती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सारे एग्जिट पोल गलत साबित होंगे. भारती ने कहा कि अगर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा. मेरी बात याद रखना, चार जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.

दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को दिल्ली की सभी सात सीट पर जीत हासिल होगी. मोदी के डर के कारण एग्जिट पोल उन्हें हारते हुए नहीं दिखा रहे हैं. इसलिए हम सभी को 4 जून को आने वाले वास्तविक नतीजों का इंतजार करना होगा. लोगों ने बीजेपी के खिलाफ भारी मतदान किया है.

इंडिया अलायंस बनाएगा सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ‘इंडिया गठबंधन’ के दलों के नेताओं की बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि लोगों से मिली प्रतिक्रिया के मुताबिक विपक्षी गठबंधन 295 से अधिक सीटों पर विजई रहेगा. उन्होंने कहा कि इंडिया एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी को केवल 220 सीटें मिलेंगी जबकि एनडीए को 235 सीटें मिलेंगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |     शिक्षा के क्षेत्र में असफल रहे राज्य शिक्षा केंद्र को तुरंत बंद कर देना चाहिए -मुरारी सोनी कर्मचारी नेता     |     झुकने में ही जीवन की सार्थकता है – मुनि श्री श्री चंद्र सागर महाराज     |     मेडिकल कॉलेजों की मेस में शाकाहार- मांसाहार की अलग व्यवस्था     |     श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के विधानसभा संचालन संबंधी अनेक प्रसंग आज भी प्रेरणादायी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811