Let’s travel together.

ग्रामीण स्तरीय नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में  11स्टार टीम ने टूर्नामेंट के कप पर कब्जा जमाया

0 245

 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के ग्राम हिनोतिया भंवर खेड़ी में हो रहे ग्रामीण स्तरीय नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बेरखेड़ी चौराहा की 11स्टार टीम ने टूर्नामेंट के कप पर कब्जा जमा लिया। बेरखेड़ी की टीम ने फाइनल मुकाबले में हीनोतिया की टीम को 16 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही हिनोतिया स्पोर्ट्स क्लब की ओर से हो रही इस प्रतियोगिता का समापन हो गया। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया, वही मैन ऑफ द मैच बेरखेड़ी टीम के ममनून खान रहे।
हिनोतिया में हुई ग्रामीण स्तरीय नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला कप्तान शाहिद खान ने लिया 11 स्टार बेलखेड़ी की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 63 रन स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में हिनोतिया की टीम का कोई भी खिलाड़ी बेरखेड़ी की टीम की बॉलिंग के आगे टिक नहीं पाया शुरुआत में दो विकेट गिर गए उसके बाद कोई भी खिलाड़ी नहीं टिक पाया। बेरखेड़ी की टीम ने 16 रन से फाइनल मैच जीत लिया।
वही विजेता टीम को 16000 रुपये व कप और उप विजेता टीम को 8000 रुपये प्रदान किए गए।
विजेता टीम के खिलाड़ी कप्तान शाहिद खान, सोनू ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, तनिश ठाकुर, अनस खान, अजहर मेव, आदिल मेव, अजहर खान, सोहेब खान, समीर खान आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज अस्पताल में 16 माह से नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम     |     पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811