Let’s travel together.

नाली फूटी होने से टैंकर पलटा , बाल-बाल बचा ड्राइवर

0 122

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

नगर में पेयजल संकट होने के कारण नगर पालिका परिषद द्वारा सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है लेकिन वार्ड क्रमांक तीन में सड़क निर्माण का कार्य अनवरत रूप से चल रहा है । संबंधित पार्षद एवं ठेकेदार पर परिषद द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का कोई असर नहीं हुआ ।
सड़क निर्माण के साथ सड़क पर पानी से तराई भी की जा रही है।
उक्त सड़क पर तराई करने के लिए जब पानी से भरा टैंकर जहां आया तो वहां की नली फूटी होने के कारण असंतुलित होकर पलट गया और पूरा पानी बर्बाद हो गया। यह तो गनीमत रही की ड्राइवर उसकी चपेट में नहीं आया ,अन्यथा गंभीर घटना घटित हो सकती थी।

वार्डवासियों का आरोप है कि पिछले कई माह से पाठ की नालियां टूटी-फटी पड़ी हुई है लेकिन वार्ड पार्षद द्वारा नालियों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है जिसके कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही है और लोग उससे चोटिल हो रहे हैं ।

इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा का कहना है नगर में सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई है । संबंधित को भी अपने वार्ड का निर्माण कार्य कुछ दिनों के लिए रुकवा देना चाहिए क्योंकि नगर में पानी की समस्या होने के कारण नागरिकों को पानी देना पहली प्राथमिकता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |     25 सितंबर को जिले भर के स्कूलों में होगा नमामि भारतम् वंदेमातरम् का सामूहिक गायन     |     एडिप योजना से 10 साल के दिव्यांग को मिली फोल्डिंग व्हीलचेयर, दैनिक कार्यों में मिलेगी मदद     |      शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में हर्षोल्लास से मनाया उमंग दिवस     |     मंडीदीप के फूलचंद नगर में गेल गैस पाइपलाइन में लीकेज, मचा हड़कंप     |     60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान : ग्राम हातौद में लगा स्वास्थ्य शिविर     |     सड़क नहीं होने से नंदोरा में 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला, ग्रामीणों ने अम्बेडकर चौराहे पर किया प्रदर्शन     |     शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया उमंग दिवस     |     श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ की गलियां आज बनेगी कुंज गली       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811