Let’s travel together.

2.50 लाख के लेनदेन में हुई थी बैंक कर्मी की हत्या, रस्सी से गला घोंटकर कुचल दिया था शव, तीन आरोपी गिरफ्तार

0 89

 उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछड़ौद में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक के पड़ोसी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतारा था। ढाई लाख रुपये के लेनदेन को लेकर पहले तीनों आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटा और फिर पत्थर से सिर कुचल दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक का शव बिछडौद के समीप ग्राम सुलिया रोड पर खुली जमीन पर पड़ा हुआ है। मृतक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ है। समीप ही बड़ा पत्थर पड़ा हुआ था। इस पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी।

मृतक की शिनाख्त लखन पुत्र सुरेश राठौर उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक यूको बैंक में अस्थायी कर्मचारी था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ा था। राठौर की हत्या की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

 

काॅल डिटेल से पर्दाफाश

 

मामले की जांच के लिए पहुंचे एएसपी नीतेश भार्गव, डीएसपी भारतसिंह यादव ने मृतक की काॅल डिटेल के अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले थे। इसके अलावा यह भी पता चला था कि मृतक बैंक कर्मी होने के साथ ही लोगों को ब्याज पर रुपये भी देता था। मृतक ने पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र उर्फ कालू बैरागी को ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। कई दिनों से मृतक अपने पड़ाेसी जितेंद्र से रुपये वापस मांग रहा था। बुधवार को भी जितेंद्र ने ही लखन को फोन कर लेनदेन की बात करने के लिए घर से बुलाया था।पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में जितेंद्र के साथ उसके दोस्त सुमित पुत्र संतोष बोड़ाना व राजकुमार उर्फ राजू पुत्र सुरेश मारू भी दिखाई दिए थे।

पूछताछ में बोले पहले रस्सी से गला घाेंटा, फिर कुचला शव

 

पुलिस ने जितेंद्र, सुमित व राजकुमार को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो तीनों ने हत्या करना कबूल कर लिया। जितेंद्र ने बताया कि मृतक उससे रुपये वापस करने को लेकर दबाव बना रहा था। उसके पास रुपये नहीं थे। जबकि जितेंद्र लगातार ब्याज भी बढ़ा रहा था। इस कारण उसने हत्या की योजना बनाई थी। वह लखन को लेन-देन का झांसा देकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया था।

सुमित व राजकुमार पूर्व से ही सुलिया रोड पर मौजूद थे। जहां तीनों ने पहले लखन के गले में रस्सी डालकर उसका गला घोंट दिया और फिर पत्थर से सिर कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।

 

चौथे संदेही भूमिका तलाश रही पुलिस

 

एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार मामले में एक अन्य व्यक्ति की भी भूमिका होना सामने आया है। इसे लेकर सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। जिसके बाद उसे भी आरोपी बनाया जा सकता है। गुरुवार को कुछ लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने में देरी की और धरना दिया था। उनके संबंध में भी आरोपियों से लिंक की तलाश की जा रही है कि यह जानबूझकर तो नहीं किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दादा-दादी दिवस, नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन     |     विधायक के युवा संवाद को लेकर गरमाई सियासत     |     ग़ैरतगंज डबल लॉक केंद्र में खाद का पर्याप्त स्टॉक, किसानों को नहीं होगी डीएपी-यूरिया की किल्लत – कलेक्टर रोहित सिसोनिया      |     गृह मंत्री अमित शाह ने किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, छत्तीसगढ़ को मिली विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा     |     धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू     |     नजीराबाद पुलिस की कार्रवाई: 1 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹40 हजार का मादक पदार्थ जब्त     |     युवा उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     ब्राह्मण समाज में नई पहल की सराहना, स्व. ब्रजेश कविश्वर की स्मृति में परिजनों ने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण     |     दीपावली पर मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती, शहर के कई क्षेत्रों में 5 नवंबर को रहेगा पावर कट     |     गरीब विक्रेताओं के साथ खड़े हुए विधायक देवेंद्र जैन, 10 तारीख तक लगेंगी दुकानें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811