कार्यशाला में लगभग 70 युवा शामिल
भोपाल। शहर के श्यामला हिल्स स्थित गांधी भवन में कला शिविर के छटे दिन की शुरुआत योग, प्राणायाम व ध्यान से हुई। उसके बाद युवाओं ने पारंपरिक गेम्स खेले तथा एक्टिंग में हंसने, गुस्सा करने की कला व कविता पर अभिनय किया। डांस के प्रशिक्षण में जुंबा डांस व फोक डांस पर प्रैक्टिस की, तथा गोबर कला का पारंपरिक ज्ञान प्राप्त किया। संगीत कक्षा में समूह गान तथा पेंटिंग व क्राफ्टिंग में भौतिक वस्तुओं का चित्रण किया।

गांधी चर्चा में आज के मेहमान गांधी भवन न्यास के सचिव दयाराम नामदेव ने महात्मा गांधी की जीवन शैली में सत्य, अहिंसा के साथ अपरिग्रह व छुआछूत पर संवाद स्थापित किया। गांधी भवन न्यास के वरिष्ठ न्यासी महेश सक्सेना ने बच्चों से कहानी पर चर्चा करते हुए कहा कि आपको यहां से सत्य बोलने की शिक्षा लेकर जाना है, तभी आप स्वालंबी बन सकेंगे।

योग प्राणायाम के प्रशिक्षक अभिषेक अज्ञानी ने कहा कि योगाभ्यास बच्चों के जीवन में उतना ही जरूरी है जितना भविष्य निर्माण हेतु अध्ययन। डांस प्रशिक्षक भगवती कड़वे ने कहा कि यह एक साधन है जो युवाओं में एकाग्रता को बढ़ावा देती है। पेंटिंग, आर्ट व क्राफ्ट प्रशिक्षक पूजा, इशिका राठौर, रश्मी, मदीहा ने कहा कि भौतिक व सामाजिक वस्तुओं को रेखाचित्र में उतारना मनुष्य की भावनाओं, सोच व दृष्टिकोण को दृष्टिगत करता है। चिंतनशील व्यक्ति की रचनात्मकता में पेंटिंग एक प्रमुख कला है।

इंटर्नशिप कार्यशाला में युवाओं ने संवैधानिक मूल्य व संविधान की प्रस्तावना पर चर्चा की। इस सत्र की अध्यक्षता इशिका राठौर समन्वय मदीहा ने किया। कोऑर्डिनेटर भगवती कड़वे ने कहा कि शहर के नौजवान अलग-अलग मुद्दों पर संवाद स्थापित कर अपनी समझ विकसित कर रहे है। अन्य इंटर्न आरती, शिवाशीष, रश्मी, सुमन, मोहन दीक्षित, अपर्णा, वंशिका, धनराज ने भी अपने विचार साझा किये।

गांधी भवन न्यास के सचिव दयाराम नामदेव ने कहा कि युवाओं के जीवन में कला के माध्यम से सरसता घोलने के प्रयास स्वरुप यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है जिसमें युवाओं का उमंग और उत्साह देखने लायक है।
कार्यशाला में लगभग 70 युवा शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम के आयोजन में मोहन दीक्षित, शिवाशीष तिवारी, विवेक तिवारी, अहमद असगर, लक्ष्मी शंकर शुक्ला, तुलसी, पवन दुबे, सऊफ, सुनील मालवीय, अजय नामदेव, अंकित मिश्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ सोर्स- दयाराम नामदेव सचिव गांधी भवन न्यास