Let’s travel together.

बस बाइक की टक्कर में पांच घायल,दो बच्चे एक महिला गंभीर अवस्था में रेफर,गार्डन से आ रही बाइक को बस ने रौंदा

0 194

 

शादी समारोह से लौट रहे थे भाई बहन और उनके बच्चे 

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना सामने आ रही है शादी समारोह से लौट रही बाइक को सागर की ओर जा रही अमरदीप बस के चालक ने बुरी तरह रोंद दिया जिससे पांच लोग बुरी तरह घायल हुए हैं दो बच्चों और एक महिला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि ज्योति मैरिज गार्डन में शादी कार्यक्रम आयोजित हो रहा था जिसमें शामिल होने के बाद बेगमगंज निवासी मोहम्मद फैजान अपनी बहिन रुइया उनके बेटे अहद आयशा और सिमइया के साथ वापस हो रहे थे कि शराब ठेके से पास सागर की ओर जा रही अमरदीप बस से आमने- सामने टक्कर हो गई जिसमें गंभीर रूप से घायल आयशा 4 वर्ष सिमईया 2 वर्ष और उनकी मां रुईया 35 वर्ष को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है वही मोहम्मद फैजान और अहद का उपचार सिविल अस्पताल में किया जा रहा है पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है घटना के बाद से चालक और कंडक्टर मौके से भाग गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |     कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811