Let’s travel together.

बुधवार से शुरू होगी तीन वर्ष से अटकी नर्सिंग परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी, चूके छात्र ऐसे करें आवेदन

0 79

जबलपुर : मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की तीन वर्ष से अटकी नर्सिंग परीक्षा बुधवार से आरंभ होगी। परीक्षा में 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष में परीक्षार्थियों की संख्या सबसे अधिक है। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए राज्य के लगभग प्रत्येक जिले में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पात्र छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र सोमवार को जारी कर दिए गए। परीक्षा के लिए आवेदन से चूके छात्र-छात्राओं को मंगलवार तक अवसर दिया गया है। वह विलंब शुल्क के साथ आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इसलिए रुक गई थी परीक्षा

 

परीक्षा नियंत्रक डा. सचिन कुचिया ने बताया कि नर्सिंग की परीक्षा के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 10:30 से 1:30 बजे परीक्षा आयोजित होगी। बता दें कि सत्र 2020-21 की नर्सिंग परीक्षाएं पूर्व में कोरोना और फिर निजी कालेजों के फर्जीवाड़े की जांच में फंस गई थी। न्यायालय के निर्देश पर प्रदेश के समस्त 364 नर्सिंग कालेजों को निर्धारित मापदंडों पर जांचा गया था। इस बार समस्त परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे की दृष्टि रहेगी। ग्वालियर, इंदौर और सागर में परीक्षार्थियों की संख्या सबसे अधिक है।

 

परीक्षा कार्यक्रम

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811