Let’s travel together.

सडक पर उतरी एसडीएम मास्क लगाने लोगों को किया जागरूक

0 250

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने रोको टोको अभियान शुरू करने  निर्देश दिए है । इसी अभियान में जो लोग बाजार में बिना मास्क के निकले उन्हें चालानी कार्रवाई एवं समझाइश दी गई। मास्क नहीं पहनने बालों पर चालानी कार्रवाई भी की गई बुधवार को एसडीएम संघमित्रा बौद्ध, नायब तहसीलदार कविराज मेहरा, सीएमओ राजेंद्र शर्मा, सहित नपा अमला मुख्य बाजार में निकला। इस दौरान जो बिना मास्क लगाए हुए थे उनको रोका और समझाइस दी गई। कई लोग ता ऐसे थे जिनके पास मास्क नही था। एसडीएम संघमित्रा बौद्ध नेे बिना मास्क के बाजार में घूम रहे लोगों से मास्क लगाने के लिए प्रेरित किसा।
कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से लोगो को बचाने तथा कोराना गाईड लाईन का पालन कराने के लिए स्थानीय प्रषासन सड़क पर उतर रहा है। प्रतिदिन एसडीएम संघमित्रा बौद्व के द्वारा दलबल के साथ नगर मे निकल कर बगैर मास्क लगाए दुकानदारो पर चालानी कार्रवाही कर अर्थदण्ड वसूला जा रहा है। तथ नागरिको व दुकानदारो को मास्क लगाने, सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करने का पालन किए जाने को लेकर जागरुक भी किया जा रहा है। बुधबार को बगैर मास्क लगाए सामान विक्रय कर रहे दुकानदारो पर चालानी कार्रवाही कर राशि वसूली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |     असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरूद्ध विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान- 17 पर कार्यवाही     |     एफसीआई गोदाम से धान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811