Let’s travel together.

पहले थप्पड़ मारा फिर बरसा दी गोलियां… बेटा खोने वाले पिता ने सुनाई दर्दनाक कहानी

0 93

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की पैरामाउंट सिफंनी सोसायटी में बीटेक छात्र की हत्या मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. मृतक के पिता ने आरोपी रिटायर्ड बीएसएफ के जवान राजेश, उसकी बेटी दीप्ति व बेटा रंजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिता और बेटी साइको हैं. वह उनके बेटे को पढ़ने नहीं देते थे. उनका आरोप है कि विपुल की हत्या प्री-प्लांड की गई है.

शनिवार तड़के बीएसएफ के रिटायर्ड जवान राजेश ने बीटेक के छात्र विपुल की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी और मृतक छात्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. जिसके बाद आरोपी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. दोनों एक ही सोसायटी के रहने वाले हैं. आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी थी.

‘साजिश के तहत की गई बेटे की हत्या’

विपुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया की अधिवक्ता कॉलोनी का रहने वाला था. उसकी मौत की सूचना पर पिता बृजेश व अन्य परिजन गाजियाबाद पहुंचे. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था, वह पढ़ने में काफी होशियार था. उनका आरोप है कि राजेश और उसकी बेटी दीप्ति उसे पढ़ने नहीं देते थे. उन्होंने साजिश के तहत बेटे की हत्या की है. वहीं, आरोपी राजेश ने पुलिस को बताया कि विपुल उसकी बेटी को परेशान करता था. इसी वजह से उनसे उसकी हत्या की.

आरोपी की बेटी से थी मृतक की दोस्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपुल की आरोपी राजेश की बेटी से दोस्ती थी. शुक्रवार की देर रात वह उसके फ्लैट पर पहुंचा था. इसी दौरान विपुल की राजेश से कहासुनी हो गई. बात बिगड़ने पर आरोपी ने विपुल की गोली मारकर हत्या कर दी. उसने विपुल को पांच गोली मारी. वारदात के बाद आरोपी राजेश ने पुलिस को खुद सूचना दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास     |     व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811