Let’s travel together.

बाल विकास विभाग की टीम ने  विद्यार्थियों को दी वन स्टॉप ,बाल विवाह, वत्सल और बाल संरक्षण के विषय में  जानकारी

0 94

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल विवाह रोकथाम हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग, वन स्टॉप सेंटर द्वारा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत लड़कों की न्यूनतम विवाह आयु 21 वर्ष एवं लड़कियों की 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिनियम के अनुसार बाल विवाह कराना, करना या उसमें सहयोग करना एक दंडनीय अपराध है, जिसके लिए कारावास एवं जुर्माने का प्रावधान है। बाल विवाह से उत्पन्न सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। बाल विवाह को रोकने में समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया गया।

बताया गया किबाल विकास विभाग बच्चों के शोषण, दुर्व्यवहार और उपेक्षा से बचाने के लिए काम करता है, जिसमें एकीकृत बाल संरक्षण योजना (के तहत एक सुरक्षित वातावरण बनाना, 1098 हेल्पलाइन के ज़रिए मदद करना, और मिशन वात्सल्य के तहत पोषण और अधिकारों की निगरानी करना शामिल है, ताकि हर बच्चे को सुरक्षित बचपन और बेहतर भविष्य मिल सके।
इस मौके पर प्रभारी प्रशासक वन स्टाफ सेंटर रायसेन से मंजू ठाकुर, नर्सिंग ऑफिसर निशा वर्मा, लीगल केस वर्कर सविता कुशवाहा ,बाल संरक्षण अधिकारी राजा वर्मा ,दिनेश मालवीय महिला एवं बाल विकास अधिकारी आशा सिंह, सुपरवाइजर नीता अहिरवार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता नायक, राजश्री वंशकार , सुल्ताना बी, शिक्षक एमएल अहिरवार, बहादुर नायक, मनोज पवार, निधि जैन सहित समस्त स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास     |     व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811